Rava Upma Recipe

Rava Upma Recipe सूजी का उपमा बनाने की विधि

Rava Upma -उपमा एक लोकप्रिय पारंपरिक दक्षिण भारतीय नाश्ता है, जो अब भारत के लगभग सभी राज्यों में बनाया जाता है। इस पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट को सूजी (जिसे रवा भी कहते है) के साथ प्याज,विभिन्न प्रकार की सब्जियों जैसे गाजर, टमाटर, हरी बीन्स, मटर और कुछ ड्राइफ्रूट्स डालकर बनाया जाता है। 

अधिकतर साउथ इंडियन फूड पाचन के हिसाब से अच्छे होते हैं। यही कारण है की हेल्थ के प्रति जागरुक लोगों द्वारा इन्हें काफी पसंद किया जाता है। पौषक तत्‍वों से युक्‍त होने के कारण छोटे बच्‍चों की डायट में भी उपमा शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

स्वाथ्यवर्धक रवा उपमा

 उपमा एक हल्का नाश्ता होने के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, जिंक, मैंगनीज, फॉस्फोरस इत्यादि बड़ों के साथ बच्चों को भी एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करते हैं। यदि आप इसे और अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो इसमें  सूजी की जगह बाजरा, दलिया, ज्वार इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं। 

रवा उपमा के अन्य नाम

भारत के अलग अलग प्रदेशों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे कर्नाटक में उप्पिट्टू, केरल में उप्पुमावु, गोवा में रुलांव, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उप्पिंदी, महाराष्ट्र में उपमा या संजा एवं अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में उपमा के नाम से ही जाना जाता है। 

उपमा बनाने की विधि में इसकी मुख्य सामग्री रवा होता है। इसे हिंदी में या आम बोलचाल की भाषा में सूजी और अंग्रेजी में क्रीम ऑफ व्हीट कहा जाता है। मोटे पिसे हुए गेहूं या दानेदार गेहूं को ही सूजी या रवा कहा जाता है और इस प्रकार बनाये जाने वाले नाश्ते को सूजी का उपमा या रवे का उपमा कहते हैं।

रवा उपमा के प्रकार

वैसे तो बहुत तरह के उपमा प्रसिद्ध हैं जैसे ब्रेड उपमा, अवल उपमा, इडली उपमा, टॉमेटो रवा उपमा, ओट्स उपमा, वेजिटेबल उपमा लेकिन आज हम आपको स्वाद और सेहत से भरपूर सूजी का उपमा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताई जा रही इस रेसिपी की मदद से आप स्वाद से भरपूर उपमा आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Rava Upma Recipe –

Rava Upma

सूजी का उपमा बनाने की विधि

रवा उपमा ब्रेकफास्ट में खाने की सबसे पौष्टिक डिश है जो हमें दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करती है।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Course Appetizer, Brunch, Side Dish
Cuisine Indian
Servings 3
Calories 225 kcal

Equipment

  • 1 बड़ा फ्राइंग पेन उपमा बनाने के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच उपमा चलने के लिए
  • 1 छोटा चम्मच नाप के लिए
  • 1 तेज धार चाकू सब्जियां काटने के लिए
  • 1 चॉपिंग बोर्ड
  • 1 पेपर टॉवेल (नेपकिन)
  • 1 सर्विंग प्लेट
  • 1 चाय का कप नाप के लिए

Ingredients
  

  • 2 बड़ा चम्मच रवा Rava
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज Mustard Seeds
  • ½ छोटा चम्मच जीरा Cumin Seeds
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल Black Lentils
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल peeled gram lentils
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल Ghee or Oil
  • 10 काजू Cashews -वैकल्पिक Optional
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज Finely Chopped Onion
  • 1 हरी मिर्च Green Chilli
  • 10-11 करी पत्ता Curry Leaves
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ Finely Chopped Ginger
  • 3 कप पानी Water
  • 1 छोटा चम्मच चीनी Sugar
  • 2 बड़े चम्मच कटी हुई हरा धनिया Chopped Coriander Leaves
  • नमक आवश्यकतानुसार Salt as required

Instructions
 

  • सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में दो बड़ा चम्मच रवा लेकर उसे धीमी मध्यम आंच पर भूनना शुरू करें
  • रवे को भूनते समय बीच-बीच में बड़े चम्मच से चलाते रहें जिससे वह जले नहीं।
  • रवे के दाने जब कुरकुरे और अलग-अलग से और दिखने लगेंगे तब गैस बंद कर इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब इस फ्राइंग पेन में दो बड़े चम्मच घी (या तेल) डालें। जब घी गर्म हो जाये तो उसमें राई और जीरा डालें।
  • जब राइ और जीरा चटकने लगे तब इसमें चना दाल और उड़द दाल भी डाल दीजिए
  • अब लगभग एक मिनट तक इन्हें हल्का भूरा होने या हल्का सुनहरा होने तक भून लीजिए
  • अब इसमें काजू डालकर और भूनें जब तक काजू और दाल दोनों सुनहरी (हल्के भूरे) न हो जाएँ।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक, डालें और प्याज को पारदर्शी यानि हल्का भूरा होने तक लगभग 3 मिनट तक भूनें।
  • जब यह भून जाये तब इसमें लगभग 3 कप पानी, चीनी और आवश्यकतानुसार नमक डालकर बड़े चम्मच से अच्छे से मिलाएं
  • मिलाने के बाद पानी को छोटी चम्मच से लेकर टेस्ट चेक कर लें यह थोड़ा नमकीन होना चाहिए लेकिन बहुत ज्यादा नहीं
  • चीनी इच्छानुसार है यदि आप चीनी नहीं डालेंगे तो भी चलेगा।
  • मध्यम से तेज़ आंच पर, पानी गर्म करें और इसे थोड़ा उबलने दें।
  • जब पानी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और इसमें बिकुल धीरे-धीरे रवा डालें
  • जब आप पानी में रवा डालें तो इसे लगातार चम्मच से हिलाते रहें।
  • लगातार हिलाते रहने से उपमा में गांठ नहीं पड़ती है और रवा तली में चिपकता भी नहीं है।
  • कुछ ही समय में रवा पानी में समान रूप से मिल जायेगा और वह पुरे पानी को सोख लेगा।
  • अब रवा उपमा को ढक्कन से ढांककर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये।
  • लगभग तीन मिनट बाद इसमें एक चम्मच घी और ताजा किसा हुआ नारियल मिलाकर पुनः दो मिनट के लिए ढाँककर रख दें
  • फिर गैस बंद कर दें तो लीजिए आपका स्वादिष्ट उपमा तैयार है।
  • आखिर में कटी हुई धनिया पत्ती ऊपर से डालकर गार्निश करें।
  • अब इस स्वदिष्ट उपमा को नारियल की चटनी या नींबू के अचार के साथ परोसें।

Notes

महत्वपूर्ण टिप्स –
  • इस रेसिपी के लिए बारीक रवा का उपयोग करना ज्यादा ठीक रहेगा।
  • आप चाहें तो उपमा में हरी मटर, गाजर और बीन्स भी डाल सकती हैं मटर, गाजर और बीन्स डालने से इसका पोषण मूल्य और भी बढ़ जाता है।
  • रवे को अच्छे से भूनना जरुरी है अगर रवा ठीक से नहीं भूना तो उपमा चिपचिपा हो जाएगा।
  • यदि आप मोटे रवा का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको रवे में ज्यादा पानी मिलाना होगा ताकि उपमा गांठदार न बने।
  • यदि आप हरी मिर्च का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो उसकी जगह थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं।
Keyword healthy breakfast, healthy food recipes, healthy nashta, नाश्ता

FAQs-

Q- उपमा बनाते समय उसमें गांठ क्यों पड़ जाती है?

Ans- रवा उपमा बनाते समय जब रवा पानी में अच्छी तरह से नहीं घुलता है तो उपमा गांठदार हो जाता है। इसलिए रवा पानी में धीरे-धीरे  मिलाएं और उसे लगातार चम्मच से हिलाते रहें। लगातार हिलाते रहने से उपमा में गांठ नहीं पड़ती है।


Q- रवा और सूजी में क्या अंतर होता है?

Ans- सूजी और रवा में कोई अंतर नहीं होता है बस इन्हे अलग अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत के प्रदेशों में इसे सूजी कहते हैं और दक्षिण भारत में इसे रवा कहा जाता है।


Q- गेहूं के आटा, सूजी और मैदा इन तीनों में क्या अंतर है?

Ans- गेहूं के दानों को सीधे चक्की में पीसते हैं तो हमें जो आटा मिलता है उसे ही गेहूं का आटा कहते हैं। इसका रंग शुद्ध सफेद ना होकर गेहुंवा होता है। हमारे घरों में इसी की रोटियां बनती है। 
मशीनों के द्वारा गेहूं के ऊपरी छिलके को निकालकर इस सफ़ेद भाग को मोटा और दरदरा पीसा जाता है इसे ही सूजी या रवा कहते हैं। 
गेहूँ के बाहरी भूरे आवरण यानी गेंहू की ऊपर परत को निकाल कर इसे बहुत बारीक पीसा जाता है। इसे हाथ की उँगलियों के बीच मसलने से यह एकदम चिकना पाउडर जैसा लगता है इसे मैदा कहते हैं।


Q- क्या उपमा वजन घटाने में मददगार होता है?

Ans- जी हाँ उपमा को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। उपमा खाने के बाद लम्बे समय तक पेट भरा-भरा सा लगता है जिससे की आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। यही कारण है जिससे उपमा वजन घटाने में मददगार सिद्ध होता है।


यदि आपको हमारी यह Rava Upma Recipe सूजी का उपमा बनाने की विधि पसंद आई हो तो इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें।

हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –

 Ganesh Chaturthi 2024: मोदक बनाने की सात आसान रेसिपी , Microwave Paneer Tikka तंदूरी पनीर टिक्का रेसिपी , French Fries Recipe कुरकुरे फ्रेंच ,  Amritsari Fish Fry अमृतसरी फिश फ्राई ,  Dal Tadka Recipe ढाबा स्टाइल दाल तड़का,  Mutton Chops Recipe मटन चाप Burger Recipe in Hindi वेज बर्गर ,  Coconut Milk Shake Recipe नारियल मिल्क शेक,  Bread Pakoda Recipe in Hindi ब्रेड पकोड़ा,  Malpua Recipe In Hindi  मालपुआ ,

 Chili Paneer Recipe In Hindi चिली पनीर ,  Pasta Recipe पास्ता ,  Chicken Dum Biryani चिकन दम बिरयानी ,  Bharwa Baingan Recipe भरवाँ बैंगन ,  Egg Biryani Recipe अंडा बिरयानी,  Hot and Sour Soup Recipe हॉट एंड सौर सूप ,  Khopra Patties Recipes खोपरा पेटिस ,  Appe Recipe आप्पे  Keto Cauliflower Potato Salad कीटो कॉलीफ्लॉवर ,  Deep Fried Cheese Sticks डीप फ्राइड चीज़ स्टिक,  Poha Recipe पोहा बनाने की विधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Navratri Recipes For 9 Days 10 स्वादिष्ट शाकाहारी चाइनीज़ स्नेक्स ब्रेकफास्ट में अंकुरित अनाज खाने के 10 अद्भुत फायदे Ganesh Chaturthi Recipes 2024 भुट्टे से बनाए जाने वाले 10 स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स 8 types of vegetables made from gram flour