Super Food Drumstick

Super Food Drumstick: चमत्कारिक फायदों वाला मोरिंगा

Super Food Drumstick: यदि आप भी सहजन या ड्रमस्टिक (मोरिंगा) के स्वास्थ्यवर्धक गुणों से अनजान हैं तो आज हम आपको इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे है। इस सुपर फ़ूड की खूबियों के बारे में जानकर आप आज से ही अपने खाने में इसे शामिल करना शुरू कर सकते हैं।  

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का वानस्पतिक नाम ‘मोरिंगा ओलिफेरा’ है। यह दक्षिण एशिया में पाए जाने वाले एक पेड़ है, जिसे ड्रमस्टिक ट्री या मिरेकल ट्री के नाम से भी जाना जाता है। ड्रमस्टिक ने अपने समृद्ध पोषण और अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के कारण सुपरफूड का दर्जा प्राप्त किया है। 

ड्रमस्टिक क्या है?

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) की फली हरे रंग की तथा अंगुली के समान मोटी होती है, जो Moringa oleifera पेड़ पर उगती हैं। यह पेड़ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, जैसे आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये फलियां आमतौर पर 5 से 18 इंच तक लंबी होती हैं और इनकी बनावट रेशेदार होती है। इनके अंदर छोटे, गोल बीज होते हैं, वो भी खाने योग्य और पौष्टिक होते हैं।  सहजन के छोटे या मध्यम आकार के वृक्ष होते हैं। इसकी छाल, तना, पत्ते, फूल और बीज सभी सुपाच्य और स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोगी है।

Super Food Drumstick का पोषण प्रोफाइल

Super Food Drumstick में पोषक तत्वों का जबरदस्त संयोजन होता है। 

100 ग्राम ड्रमस्टिक में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं:

कैलोरी: 64 Kcal

प्रोटीन: 9.4 ग्राम

फाइबर: 2.1 ग्राम

विटामिन C: 51.7 मिली ग्राम  

विटामिन A: 6764 IU 

कैल्शियम: 185 मिली ग्राम 

आयरन: 0.8 मिली ग्राम 

पोटैशियम: 337 मिली ग्राम

कार्बोहाइड्रेट: 8.2 ग्राम

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) में फ्लेवोनॉइड्स, पॉलीफेनोल्स और एस्कॉर्बिक एसिड जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

ड्रमस्टिक खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ –

1. प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) विटामिन C का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ड्रमस्टिक में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं।

2. स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायक है 

लो स्पर्म काउंट की समस्या का सामना कर रहे पुरुषों के लिए ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म के गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

3. फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है 

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या काफी बढ़ गई है। ड्रमस्टिक (मोरिंगा) के सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ावा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके नियमित सेवन से यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

4. पाचन तंत्र को सुधारता है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट तत्व प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह सूजन और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं।

5. हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

एक रिसर्च के अनुसार, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर ड्रमस्टिक (मोरिंगा) हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ये खनिज हड्डियों की घनत्व बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में सहायक हैं।

6. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

डायबटीज़ के रोगियों के लिए ड्रमस्टिक (मोरिंगा) एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें उपस्थित फाइटोकेमिकल्स और एंटी-डायबिटिक गुण रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का सेवन इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। 

7. त्वचा और बालों को सुधारता है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) में मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाए रखते हैं। विटामिन A सेल पुनर्जनन को बढ़ावा देता है, जिससे झुर्रियां और धब्बे कम होते हैं। विटामिन C कोलेजन उत्पादन में सुधार करता है, जो त्वचा और बालों की मजबूती के लिए आवश्यक है।

8. हृदय स्वास्थ्य में सहायक है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकता है।

9. वजन प्रबंधन में सहायक

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) कम कैलोरी और उच्च फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने वाले आहार में उत्कृष्ट विकल्प है। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अधिक खाने की संभावना कम हो जाती है।

10. शरीर को डिटॉक्स करता है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करके किडनी स्टोन बनने से रोकता है। 

11. श्वसन स्वास्थ्य में सुधार करता है

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का पारंपरिक उपयोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और टीबी जैसी श्वसन समस्याओं के इलाज में होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वायुमार्ग की सूजन को कम करते हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है

मोरिंगा (ड्रमस्टिक) को खाने में कैसे शामिल करें –

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) बहुमुखी है और इसे कई प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अपने भोजन में शामिल करने के कुछ लोकप्रिय तरीके हैं:

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) की पत्तियां: मोरिंगा की पत्तियों को सलाद, सूप या चटनी में मिलाकर खाया जा सकता है।

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) की फली: मोरिंगा की फली को सब्जियों के साथ पकाकर खाया जा सकता है। इसे दाल में भी मिलाया जा सकता है।

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का रस: मोरिंगा के पत्तों का रस निकालकर पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का पाउडर: मोरिंगा के पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर पीया जा सकता है। इसे आटे में मिलाकर रोटी भी बनाई जा सकती है।

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) के बीज: मोरिंगा के बीजों का सेवन भी किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

ड्रमस्टिक (मोरिंगा) से तुरंत बनने वाली दो रेसिपी 

1. ड्रमस्टिक का सूप –

सर्विंग: 2 लोगों के लिए  
पकाने का समय: 25 मिनट


आवश्यक सामग्री –
4 ड्रमस्टिक 
1/2 कटा हुआ प्याज
1 छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ 
1 छोटा चम्मच अदरक किसा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ  
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½  छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
नमक स्वाद अनुसार

बनाने का तरीका –

  1. ड्रमस्टिक की फलियाँ को धो कर चाकू से लगभग 3 इंच के साइज में काट कर रख लेंगे। 
  2. एक प्रेशर कुकर में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करेंगे और उसमें प्याज़, टमाटर, अदरक और लहसुन डालकर  2से 3 मिनट तक भूनेंगे।
  3. इसके थोड़ा पकते ही इसमें नमक, हल्दी पाउडर और तीन कप पानी डालकर तीन सीटी आने तक पकाएंगे। 
  4. जब भाप निकल जाए तो ढक्कन खोलकर इसे आलू मेशर (Potato Masher) की सहायता से दबा कर अच्छे से मेश कर लें। 
  5. अब एक छलनी का उपयोग करके इस मिश्रण को छान लें। 
  6. एक नॉन-स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालकर गर्म करें और जीरा पाउडर, गरम मसाला डालें।
  7. इसमें छाने गए मिश्रण को डालकर पांच मिनट तक उबलने दें और लगातार हिलाते रहें।
  8. ड्रमस्टिक सूप तैयार है इसको टोस्टेड ब्रेड के साथ गरमागरम परोसें।
  9. गरमागरम और ताज़ा चावल के साथ परोसें।

2. ड्रमस्टिक करी –

पकाने का समय: 30  मिनट
सर्विंग: 2 लोगों के लिए

  
आवश्यक सामग्री –
4  ड्रमस्टिक 
2 प्याज बारीक कटे हुए
2 बड़े चम्मच तेल
2 टमाटर बारीक कटे हुए
1 हरी मिर्च कटी हुई 
10 -12 करी पत्ता
½ चम्मच जीरा
¼ सरसों के बीज
2 लहसुन की कली कटी हुई 
 ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार 
1 चम्मच धनिया पाउडर 
पानी आवश्यकतानुसार

ड्रमस्टिक करी बनाने का तरीका –

  1. ड्रमस्टिक को हल्के से खुरचकर छील लें और 3 इंच के साइज में काट लें । 
  2. एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें सरसों के बीज और जीरा डालें।
  3. जब वे चटकने लगें तो उसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर पत्तियों के कुरकुरे होने तक भूनें।
  4. इसमें प्याज और ड्रमस्टिक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। 
  5. अब कटे हुए टमाटर, थोड़ा नमक और हल्दी डालकर कड़छी से चलाते हुए पकाएँ।
  6. अंत में लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर डालें।
  7. दो से तीन मिनट में मसाला पकने की खुशबु आते ही उसमें 3 कप पानी डालकर ढक्कन से ढांककर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वे नरम न हो जाएं।
  8. ड्रमस्टिक को धीमी आंच पर पकाने से करी स्वादिष्ट बनती है।
  9. जब ड्रमस्टिक करी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  10. लीजिये ड्रमस्टिक करी तैयार है इसको रोटी, पराठे या चावल के साथ गरमागरम परोसें।

NOTE: ड्रमस्टिक का सूप और करी बनाने के लिए हमनें सभी सामग्रियों की मात्रा हमारे हिसाब से ली है। आप अपने टेस्ट केअनुसार इसे कम या ज्यादा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

साधारण सा दिखने वाला ड्रमस्टिक एक अद्भुत पौधा है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है और शरीर के लिए वरदान है। यह कई रोगों में लाभकारी है और शरीर के विभिन्न अंगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन कुछ दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए। ड्रमस्टिक का सेवन किसी भी दवा के साथ करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।

FAQs –

Q- ड्रमस्टिक को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans- ड्रमस्टिक को हिंदी में मोरिंगा और सहजन भी कहते हैं।


Q- क्या ड्रमस्टिक बीमारियों की रोकथाम में मदद करता है?

Ans- ढेर सारे मल्टीविटामिन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रमस्टिक शरीर के लिए वरदान माना जाता है। अपने औषधीय गुणों के कारण इसका आयुर्वेद में भी भरपूर उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ड्रमस्टिक में लगभग 300 प्रकार की बीमारिया के रोकथाम के गुण होते हैं।


Q- ड्रमस्टिक खाने के क्या फायदे हैं?

Ans- नियमित रूप से ड्रमस्टिक खाने से आपका रक्त संचार बेहतर होता है ड्रमस्टिक में मौजूद विटामिन सी रक्तचाप को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ड्रमस्टिक डायबिटीज और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता हैं।


Q- क्या ड्रमस्टिक एक सुपरफूड है?

Ans- जी हाँ ! ड्रमस्टिक एक सुपरफूड है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता हैं, हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। ड्रमस्टिक के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के साथ मिलकर इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।



यदि आपको हमारी यह लेख Super Food Drumstick: चमत्कारिक फायदों वाला मोरिंगा पसंद आया हो तो कृपया इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें।

हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –

Matar Paneer New Recipe मटर पनीर रेसिपी इन हिंदी , Shahi Paneer Recipe  शाही पनीर बनाने की विधि ,  Rava Upma Recipe सूजी का उपमा बनाने की विधिGanesh Chaturthi 2024: मोदक बनाने की सात आसान रेसिपी ,  Microwave Paneer Tikka तंदूरी पनीर टिक्का रेसिपी , French Fries Recipe कुरकुरे फ्रेंच ,  Amritsari Fish Fry अमृतसरी फिश फ्राई ,  Dal Tadka Recipe ढाबा स्टाइल दाल तड़का,  Mutton Chops Recipe मटन चाप Burger Recipe in Hindi वेज बर्गर ,  Coconut Milk Shake Recipe नारियल मिल्क शेक,  Bread Pakoda Recipe in Hindi ब्रेड पकोड़ा,  Malpua Recipe In Hindi  मालपुआ ,

 Chili Paneer Recipe In Hindi चिली पनीर ,  Pasta Recipe पास्ता ,  Chicken Dum Biryani चिकन दम बिरयानी ,  Bharwa Baingan Recipe भरवाँ बैंगन ,  Egg Biryani Recipe अंडा बिरयानी,  Hot and Sour Soup Recipe हॉट एंड सौर सूप ,  Khopra Patties Recipes खोपरा पेटिस ,  Appe Recipe आप्पे  Keto Cauliflower Potato Salad कीटो कॉलीफ्लॉवर ,  Deep Fried Cheese Sticks डीप फ्राइड चीज़ स्टिक,  Poha Recipe पोहा बनाने की विधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दी में एनर्जी और ताकत चाहिए? ये 10 चीजें आपको बना देंगी सुपरहीरो ! Thand me takat chahiye ? To ye 8 Dry Fruits rojana khaiye 10 Bread Recipes So Easy, Even Beginners Can Make Them ! Do you know what Millets are called? Eight amazing benefits of eating eggs for breakfast सुपरफूड ड्रमस्टिक के 10 चमत्कारिक फायदे गर्लफ्रेंड को कॉफी पिलाने के पहले कॉफी के बारे में जान लें Navratri Recipes For 9 Days 10 स्वादिष्ट शाकाहारी चाइनीज़ स्नेक्स ब्रेकफास्ट में अंकुरित अनाज खाने के 10 अद्भुत फायदे Ganesh Chaturthi Recipes 2024 भुट्टे से बनाए जाने वाले 10 स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स 8 types of vegetables made from gram flour बारिश के मौसम में ये 10 सब्जियां सेहत के लिए होती हैं फायदेमंद हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है तो खाएं ये फूड्स