Shahi Paneer: शाही पनीर ड्राई फ्रूट की ग्रेवी, फ्रेश क्रीम और पनीर के साथ बनाई गई एक स्वादिष्ट और मलाईदार उत्तर भारतीय डिश है जो अपने शाही और लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है। यदि आप तेज और तीखे मसालेदार भोजन पसंद नहीं करते है या फिर कुछ हल्का मसालेदार और मिठास वाली पनीर की डिश ट्राई करना चाहते हैं तो शाही पनीर आपके लिए एक आदर्श विकल्प है।
अन्य सभी पारंपरिक पनीर आधारित व्यंजनों के विपरीत, यह डिश ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश क्रीम के उपयोग की वजह से भारत और उसके बाहर के रेस्टोरेंट के मेन्यू में आम डिश बन गई है। शादी या पार्टी में खाना बनाने वाले रसोइयों को Shahi Paneer बनाना बहुत पसंद है क्योंकि एक तो इसे बनाने के लिए बहुत ज़्यादा तकनीकी कौशल की ज़रूरत नहीं होती है, दूसरा यह रॉयल दिखने के साथ ही अत्यधिक स्वादिष्ट भी बनती है।
Table of Contents
Shahi Paneer क्या है
‘शाही पनीर’ नाम से ही पता चलता है की यह एक राजघराने की शाही अर्थात रायल डिश है; क्योंकि इसमें डलने वाले सभी इंग्रीडिएंट जैसे फ्रेश क्रीम, ड्रायफ्रूट्स, केसर, नरम-नरम पनीर एवं अन्य सुगंधित भारतीय मसाले इसे भव्य डिश बनाते हैं।
(यह भी पढ़ें – चिली पनीर बनाने की विधि )
Shahi Paneer को मुगलई पनीर के नाम से भी जाना जाता है यह एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसमें मुलायम-मुलायम पनीर को मलाईदार ग्रेवी में डुबाकर बनाया जाता है। हल्के सुगंधित मसालों, फ्रेश क्रीम, दही और काजू – प्याज़- टमाटर के पेस्ट में पकाए गए भारतीय पनीर से बनी यह डिश, राजाओं और शाही रसोई के युग की याद दिलाती है।
हमारे द्वारा बताई जा रही इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर ही होटल जैसा शाही पनीर बना सकते हैं। यह रेसिपी beginners के लिए भी बिल्कुल आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है।। इसे आप बटर नान, जीरा चावल, सादे बासमती चावल, रोटी या सादे पराठे के साथ परोसेंगें तो आपके मेहमान उँगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जायेंगे। (यह भी पढ़ें – पनीर टिक्का बनाने की विधि )
Shahi Paneer वास्तव में एक शाही व्यंजन है जिसे घर पर बनाना आश्चर्यजनक रूप से आसान है । लंच या डिनर पार्टी में परिवार और दोस्तों को प्रभावित करने के लिए यह रेसिपी ज़रूर आज़माएँ। यह डिश वाकई वीकेंड और उन दिनों के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है जब आप कुछ खास परोसना और खाना चाहते हैं।
शाही पनीर बनाने के फायदे (Health Benefits)
पनीर प्रोटीन और विटामिन A का अच्छा स्रोत है।
शरीर को चुस्त और ऊर्जावान महसूस कराता है।
यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
घर बनाने पर यह ज्यादा हेल्दी होता है।
Shahi Paneer दो तरह से बनाया जाता है –
- सफ़ेद ग्रेवी का (इसमें टमाटर नहीं डाला जाता है।)
- लाल ग्रेवी में (इसमें टमाटर डाला जाता है।) हमारी यह रेसिपी लाल ग्रेवी वाली है।
मेरी रेसिपी –
यह Shahi Paneer रेसिपी प्याज, टमाटर और मेवे वाली ग्रेवी में मसालों को पकाने के पारंपरिक तरीके से बनाई जाती है। इसे बनाने की रेसिपी में सामान की एक लम्बी लिस्ट है, लेकिन घबराएँ नहीं शाही पनीर बनाना बहुत ही सरल और आसान है। इसमें उपयोग में आने वाले अधिकांश मसाले हमारी रसोई में मिल ही जाते हैं। तो आइये शुरू करते हैं –

शाही पनीर बनाने की विधि
Equipment
- बड़ा फ्राइंग पेन ग्रेवी बनाने के लिए
- फेंटनी (Whisk) ग्रेवी फेंटने के लिए
- ब्लेंडर काजू-टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए
- भारी तली वाला पैन चम्मच स्पैटुला – हिलाने के लिए चिपकने से बचने और समान रूप से पकाने के लिए
- चॉपिंग बोर्ड सब्ज़ियों और पनीर को काटने के लिए
- तेज धार चाकू सब्ज़ियों और पनीर को काटने के लिए
- मापने वाले कप सटीक सामग्री के लिए
- स्पैटुला हिलाने के लिए
Ingredients
- 400 ग्राम पनीर क्यूब्स (Paneer Cubes) लगभग 12-13 पीस
- 1 बड़ा चम्मच चम्मच मक्खन (Butter)
- 2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (Ginger Garlic Paste)
- 1 कप (चाय का कप) दही (Curd)
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri Red Chilli Powder)
- 1 छोटा चम्मच चम्मच गरम मसाला (Garam Masala)
- 1 छोटा चम्मच1 धनिया पाउडर (Coriander Powder)
- 1 चुटकी केसर के रेशे (Saffron Strands)
- ½ छोटा चम्मच हल्दी (Turmeric)
- नमक (स्वादानुसार) (Salt to Taste)
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल (Ghee or Oil)
- 2-4 बूँद केवड़ा जल (वैकल्पिक)(Kewda Water (optional)
- 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम (Fresh Cream)
- 2 इंच दालचीनी (Cinnamon Stick)
- 2 कप गर्म पानी (Warm Water)
- 2 हरी मिर्च कटी हुई (Green Chillies Chopped)
- 13-14 साबुत काजू (Whole Cashews)
- 2 हरी इलायची (Green Cardamoms)
- 2 प्याज़ कटे हुए (Onions Chopped)
- 4 टमाटर कटे हुए (Tomatoes Chopped)
- धनिया पत्ती (Coriander Leaves)
Instructions
- सबसे पहले एक फ्राइंग पैन में एक बड़ा चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, तेजपत्ता, कालीमिर्च, हरी इलायची, दालचीनी, बड़ी इलायची और कटे हुआ प्याज डालकर एक मिनट के लिए हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर कच्चेपन की महक खत्म होने तक भूनें
- अब इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, काजू डालकर कुछ देर तक भूनें
- जब ये मसाला थोड़ा पकने लगे तो इसे चिपकने से रोकने के लिए इसे बार-बार हिलाते रहें और तक कुछ मिनट तक पकाते रहें ।
- जब मसाला पकने की खुशबू आने लगे तब दो कप (चाय का कप) पानी डालकर पूरे मिश्रण को कुछ देर तक ढक्कन से ढाँककर पकाएँ।
- लगभग पांच से सात मिनट मध्यम आंच में पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
- अब इस मिश्रण में से तेज पत्ता, बड़ी इलायची और दालचीनी को निकाल दें, इन्हें निकालने के बाद, इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें और बारीक पीसकर प्यूरी बना लें, प्यूरी बनाते समय थोड़ा पानी मिलाएँ।
- मिक्सर ग्राइंडर में पीसने के बाद इसे छन्नी की मदद से अच्छे से छान कर इस चिकनी प्यूरी को एक बॉउल में निकाल लें
- अब एक कटोरी दही को बॉउल में लेकर उसमे हल्दी, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाकर उसे फेंटनी (Whisk) की मदद से अच्छे से फेंट कर चिकना मिश्रण बना लेंगे।
- अब एक फ्राइंग पेन में एक बड़ा चम्मच तेल लेकर गर्म करेंगे और उसमें दही में फेंटा हुआ मिश्रण डाल कर भूनेंगे।
- लगभग 3 से 4 मिनट तक भूनने पर जब मिश्रण से तेल अलग होने लगे तो हमें पता चल जाएगा कि यह तैयार है। अब इसमें चिकनी प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे तब तक पकाएँ जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारों से अलग न होने लगे।
- फिर इसमें एक कप पानी डालें। यदि आप केसर का उपयोग करना चाहते हैं तो उसे भी डालें।
- इस प्यूरी को तब तक पकाएँ जब तक यह शाही पनीर की ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए और आपको ग्रेवी के ऊपर तेल के निशान न दिखें।
- इस ग्रेवी को एक छोटी चम्मच लेकर चखें और अगर नमक कम हो तो डालें।
- अब इस ग्रेवी में पनीर के सभी टुकड़े डालें और धीमी आँच पर लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाएँ।
- कुछ लोग पनीर को तल कर भी डालते हैं अगर तला हुआ पनीर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ग्रेवी में डालने के तुरंत बाद आँच बंद कर दें।
- अब इस शाही पनीर को क्रीम और कटी हुई धनिया की पत्तियों से सजाएँ।
- आपका शाही पनीर तैयार है, इसे तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या अपनी पसंद की किसी भी भारतीय रोटी के साथ गरमागरम परोसें।
Notes
- कुछ जगह शाही पनीर की ग्रेवी उबले हुए प्याज, काजू और अखरोट के पेस्ट से बनाई जाती है। अगर आप चाहें तो उपरोक्त सामग्री को भूनने के बजाय उबाल भी सकते हैं।
- हमें शाही पनीर की ग्रेवी भून कर बनाना पसंद है इसलिए हमने इस रेसिपी में भूनकर ग्रेवी बनाई है।
- हमेशा ध्यान रखें की ताज़ा बना हुआ दही का ही इस्तेमाल करें क्योंकि स्टोर से खरीदा गया दही खट्टा होता है।
- इसी तरह ताज़ा और अच्छी क्वालिटी के पनीर का उपयोग करें क्योंकि इससे ग्रेवी की बनावट और स्वाद में बहुत अन्तर आ सकता है।
- बताये गए सभी मसालों का उपयोग करें जिससे की ग्रेवी का स्वाद और टेक्चर अच्छा होगा।
- अगर आप Shahi Paneer का क्रीमी सफ़ेद रंग बरकरार रखना चाहते हैं, तो लाल मिर्च पाउडर न डालें। इसकी जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल करें।
- पनीर को ग्रेवी में ज्यादा पकाने पर वह थोड़ा कड़क रबड़ जैसा होने लगता है अतः पनीर को तीन या चार मिनट से ज़्यादा न पकाएँ।
- यदि आप पनीर को तल कर बना रहे हैं तो उसे ग्रेवी में डालकर फ्राइंग पैन को तुरंत आँच से उतार लें।
- हमने ग्रेवी बनाने के लिए काजू का उपयोग किया है; आप चाहें तो इसमें काजू के साथ बादाम, अखरोट, खसखस, खरबूजे के बीज इत्यादि ड्राइफ्रूट्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
Storage Tips (स्टोर करने का तरीका)
आप शाही पनीर को फ्रिज में 2 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। दोबारा उपयोग करने से पहले इसे फ्रिज से निकलकर 5 से 7 मिनट तक रुम टेम्प्रेचर पर आने दें फिर हल्का गर्म कर परोसें।
FAQs –
Q- असली पनीर की पहचान क्या है?
Ans- असली पनीर को देखकर भी अंदाज लगा सकते हैं। असली पनीर का रंग सफेद या हल्का पीला होता है जबकि नकली पनीर ज्यादा डार्क क्रीम कलर का होता है, इसी तरह नकली पनीर चबाने में थोड़ा हार्ड और रबर जैसा लगता है, जबकि असली पनीर खाने में नरम और स्वाद दूध जैसा होता है।
Q- पनीर को नरम करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
Ans- यदि पनीर फ्रेश है तो वह नरम ही होता है लेकिन अगर पनीर कुछ पुराना है और थोड़ा हार्ड है तो उसे ग्रेवी में डालने से पहले लगभग दस से बारह मिनट के लिए गर्म पानी में डालकर रखें, जिससे पनीर नरम हो जायेगा।
Q- क्या मैं शाही पनीर बिना क्रीम के बना सकता हूँ?
Ans- जी हाँ ! आप क्रीम की जगह मलाई या गाड़े दूध का भी उपयोग करके Shahi Paneer बना सकते हैं लेकिन टेस्ट में थोड़ा अन्तर आ सकता है।
Q- शाही पनीर में क्या-क्या सामान डाला जाता है?
Ans- शाही पनीर बनाने के लिए ताजा पनीर, दही, फ्रेश क्रीम, काजू, प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट, टमाटर, मसाले जैसे – हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, पिसा धनिया, गरम मसाले इत्यादि सामान डाला जाता हैं।
Q- कौन सा पनीर स्वाद में मीठा होता है?
Ans- मेथी मलाई पनीर स्वाद में मीठा होता है। इसे मेथी के पत्तों, दूध और क्रीम से बनी मलाईदार ग्रेवी में फ्रेश पनीर डालकर बनाया जाता हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
ऊपर बताई गई इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट और होटल जैसा शाही पनीर बना सकते हैं। यह रेसिपी बनाने में आसान है और स्वाद में बेहतरीन है। इसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं और अपने परिवार और मेहमानों को खुश कर सकते हैं।
यदि आपको हमारी यह शाही पनीर बनाने की विधि पसंद आई हो तो इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें।
हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –



With the help of this guide, I made a very tasty shani paneer today! Thank you for uploading
I fallowed your recipe exactly and it turned out exactly as especially Shahi Paneer gravy is made by frying it. Thanks.