Coconut Milk Shake

Coconut Milk Shake Recipe नारियल मिल्क शेक

Coconut Milk Shake Recipe: गर्मियों का मौसम आ गया है जिसके कारण वातावरण का तापमान बढ़ जाता है। इस मौसम में धूप के कारण हमारा एनर्जी लेबल डाउन होने लगता है और हमें भूख से ज्यादा प्यास लगती है। गर्मियों के मौसम में जिन्हें लगातार बाहर रहना पड़ता उन्हें तेज धूप के कारण डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या हो जाती है इसीलिए अधिकतर लोग अपने शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अलग-अलग तरह के शेक, जूस या फिर नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। 

गर्मियां आते ही आपने देखा होगा की जगह-जगह पर नारियल पानी के ठेले लग जाते हैं। नारियल पानी शरीर के लिए सबसे अधिक हेल्दी और फायदेमंद होता है। आज हम आपको कई पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी कोकोनट मिल्क शेक बनाना सिखाएंगे जो बहुत ही आसानी कुछ ही देर में आप घर पर तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले हम आपको कोकोनट मिल्क शेक के फायदे बताएंगे। 

नारियल मिल्क शेक (Coconut Milk Shake) के फायदे –

  1.  कोकोनट मिल्क शेक में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो की शरीर के तापमान को ठंडा बनाये रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सक्षम होते हैं। 
  2.  कोकोनट मिल्क शेक में हेल्दी फेट्स पाये जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करतें हैं। 
  3. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन द्वारा एक रिसर्च के अनुसार कोकोनट मिल्क गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और बेड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है।
  4. इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण इसे पीने के बाद लम्बे समय तक भूख नहीं लगती इसीलिए यह वेट लॉस करने वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 
  5. वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग लैक्टोस लेना पसंद नहीं करते हैं उनके लिए कोकोनट मिल्क शेक एक बेहतरीन विकल्प है। 
  6. कोकोनट मिल्क शेक त्वचा की चमक बनाये रखने और बालो को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक होता है। 
  7. कोकोनट मिल्क शेक मुंह के छालों और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। 

Coconut Milk Shake बनाने के तरीके – 

नारियल मिल्क शेक दो तरीके से बनाया जाता है –

1 . पहला तरीका है पके हुए नारियल यानि ब्राउन नारियल की गिरी से और

2 .  दूसरा तरीका है कच्चा नारियल यानी हरे नारियल की मलाई से 

आज हम आपको पहले तरीके यानि पके हुए नारियल (ब्राउन नारियल की गिरी से) से Coconut Milk Shake बनाना सिखाएंगे।

Coconut Milk Shake के प्रकार –

भारत में मिल्क शेक तो कई प्रकार के बनाये जाते हैं पर उनमें से कुछ फेमस कोकोनट मिल्क शेक बनाने की शार्ट रेसिपी हम नीचे दे रहे हैं :-

टेंडर कोकोनट मिल्क शेक : टेंडर कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए एक कप हरे नारियल का गूदा, आधा कप नारियल पानी, एक कप ठंडा दूध, एक चम्मच शक़्कर, बर्फ के टुकड़े, कुछ ड्राय फ्रूट्स, इलायची पाउडर को ब्लेंडर में शेक करें।

चॉकलेट कोकोनट मिल्क शेक : बच्चों के फेवरेट चॉकलेट स्वाद के चॉकलेट कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए बेस रेसिपी में एक बड़ा चम्मच बिना मीठा किया हुआ कोको पाउडर मिलाएंऔर ब्लेंडर में शेक करें। 

जामुन कोकोनट मिल्क शेक : तीखे और बेरी के स्वादिष्ट स्वाद वाले बेरीस कोकोनट मिल्क शेक लिए बेस रेसिपी में मुट्ठी भर गुठली निकले हुए जामुन मिलाएं और ब्लेंडर में शेक करें। 

मैंगो कोकोनट मिल्क शेक : बेहतरीन आम के स्वाद वाले शेक के लिए एक मीठे आम को काटकर उसके छोटे छोटे टुकड़ों का बेस रेसिपी में उपयोग करें।

स्ट्रॉबेरी कोकोनट शेक : स्ट्रॉबेरी कोकोनट मिल्क बनाने के लिए आप बेस रेसिपी में ताजी या जमी हुई स्ट्रॉबेरी को मिला कर एक मलाईदार और फलयुक्त शेक बन सकता है।

वेनिला आइसक्रीम कोकोनट मिल्क शेक : क्लासिक और मलाईदार स्वाद के वेनिला आइसक्रीम मिल्क शेक लिए बेस रेसिपी में वेनिला आइसक्रीम का एक स्कूप मिलाएं और ब्लेंडर में शेक करें। 

केला चॉकलेट शेक : स्वादिष्ट चॉकलेट केला शेक के लिए मिश्रण करने से पहले ब्लेंडर में एक ताजा केला और एक बड़ा चम्मच बिना मीठा कोको पाउडर और एक चुटकी दालचीनी मिलाएं और ब्लेंडर में शेक करें। 

ओरियो चॉकलेट कोकोनट मिल्क शेक : बच्चों का एक और फेवरेट ओरियो चॉकलेट स्वाद के लिए बेस रेसिपी में दो तीन ओरियो बिस्कुट एक बड़ा चम्मच बिना मीठा किया हुआ कोको पाउडर मिलाएं और ब्लेंडर में शेक करें। 

ऑरेंज कोकोनट मिल्क शेक : शरीर को गर्मियों में ठंडक देने वाले ऑरेंज कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए बेस रेसिपी में आधा कप ताजा संतरे का रस मिलाएं और ब्लेंडर में शेक करें।

Coconut Milk Shake बनाने की विधि –

Coconut Milk Shake Recipe

Coconut milk shake recipe नारियल मिल्क शेक

कई पोषक तत्वों से भरपूर, स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद Coconut milk shake को बनाने की विधि इस प्रकार है। 
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Course Dessert, Juice, Shake
Cuisine Indian
Servings 2 लोगों के लिए

Equipment

  • 1 बड़ा बाउल कोकोनट मिल्क निकालने के लिए
  • 1 बड़ी छलनी कोकोनट मिल्क छानने के लिए
  • 1 मिक्सर ग्राइंडर कोकोनट को पीसने के लिए
  • 1 तेज धार चाकू नारियल की गिरी निकालने के लिए
  • 1 किसनी (Grater) नारियल कीसने (कद्दूकस करने) के लिए

Ingredients
  

  • 2 कप नारियल किसा/ कद्दुकस किया हुआ (Chopped Tender Coconut)
  • 2 कप दूध (MIlk)
  • 1 बड़ी चम्मच शक़्कर (Sugar)
  • 6 बादाम 1-2 घंटे भीगे हुए, छीले हुए (Soaked and Peeled Almonds)
  • 6 काजू 1-2 घंटे भीगे हुए, छीले हुए (Soaked and Peeled Cashew Nuts)
  • 10-12 बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes)
  • ¾ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर (Green Cardamom Powder)
  • 5-6 गार्निश के लिए कटे हुए बादाम (Chopped almonds for garnish)
  • 5-6 गार्निश के लिए कटे हुए पिस्ते (Chopped pistachios for garnish)

Instructions
 

  •  नारियल मिल्क शेक बनाने के लिए एक ताजा नारियल लेकर उसे फोड़कर अंदर की गिरी निकाल लीजिये।
  • अब इसके ऊपर के ब्राउन कवर को छील कर किसनी से किस लीजिये (कद्दूकस कर लीजिए)।
  • कद्दूकस किए हुए नारियल को मिक्सर के जार में डालकर इसमें आधा कप दूध डाल दीजिए और इसे ग्राइंड कर लिजिए। 
  • मिक्सी में नारियल के साथ दूध डालने से नारियल अच्छे से ग्रेंड हो (पीस) जाता है।
  • मिक्सी में पिसे हुए नारियल को छलनी में डाल कर अच्छे से दबाएं जिससे की इसमें से सारा दूध निकल जाये।
  • इस दूध को छान कर एक अलग बर्तन में निकाल लें। दूध निकालने के बाद बचे हुए पल्प को फिर से मिक्सर जार में डाल दें और इसके साथ में इसमें पुनः आधा कप दूध , इलायची पाउडर और शक़्कर डालकर इसे फिर से बारीक ग्राइंड कर लें।
  • अब इस पिसे हुए मिश्रण को फिर से छान कर इसको चलनी में डालकर दबा कर सारा दूध उसी बर्तन में निकाल लें जिसमें पिछली बार निकाला था।
  • बचे हुए सूखे नारियल के पल्प को हटा दीजिए। (अगर आप चाहें तो इस पल्प को भी दूध में डाल कर उपयोग कर सकते हैं)।
  • अब इस पूरे दूध को  मिक्सर जार में डाल कर इसमें बर्फ के टूकड़े और बचा हुआ दूध डाल कर इसे अच्छे से ग्राइंड कर लीजिए (पीस लीजिये)।
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट नारियल मिल्क शेक बन कर तैयार है।
  • इसे कांच के सुन्दर ग्लास में निकाल लीजिए और बारीक कतरे हुए बादाम ऊपर से डाल कर इसे गार्निश कर दीजिए।
  • ठंडा ठंडा स्वादिष्ट नारियल मिल्क शेक सर्व कीजिए और इसके स्वाद का मजा लीजिए।

Notes

महत्वपूर्ण सुझाव –
  • यदि आप नारियल के दूध को तुरंत उपयोग नहीं हारना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखें।इसे  फ्रिज में 3 से 4 दिनों तक रखा जा सकता है।
  • कोकोनट मिल्क बनाते समय बचे हुए नारियल पल्प को आप चटनी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं और साथ ही मिठाई बनाने में भी उपयोग कर सकते हैं।
  • इस बचे हुए नारियल के पल्प को आप किसी एअरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिजर में 2 से 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
  • यदि आप अधिक मलाईदार कोकोनट मिल्क शेक बनाना चाहते हैं तो नारियल के दूध के बजाय डिब्बाबंद नारियल क्रीम का उपयोग करें।
  • यदि आप शेक में थोड़ा कुरकुरापन और पौस्टिकता चाहते हैं तो शेक के ऊपर कुछ मेवे और बीज छिड़कें आप  बादाम, अखरोट, चिया बीज, या अलसी के बीज का भी उपयोग कर सकते हैं।
  •  कोकोनट मिल्क शेक बनाते समय हमेशा मजबूत और अधिक शक्ति वाले मिक्सर या ब्लेंडर उपयोग करें जिससे आपको अतिरिक्त चिकना मिल्कशेक मिलेगा।
  •  यदि कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो नारियल शेक के साथ ताजा जामुन – स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी या ब्लूबेरी जैसे ताजा जामुन के साथ शेक परोसें। जामुन का मीठा और तीखा स्वाद शेक के साथ अच्छी तरह मेल खाता है।
  • अच्छे परिणामों के लिए ताज़ा नारियल का ही उपयोग करें।
  • नारियल को एक बार खोलने के बाद तुरंत उपयोग में ले लेना चाहिए। 
  • मिल्कशेक को फ्रिज में अधिक समय तक स्टोर करने से यह ख़राब हो सकता है। 
Keyword Dessert, healthy food recipes, Shake

FAQs –

नारियल का दूध किसे कहते है? / नारियल का दूध क्या होता है ?

ताजा ब्रॉउन नारियल को फोड़कर उसके सफेद गूदे को मिक्सी में थोड़ा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह पीसने के बाद उसे मलमल के कपडे या बारीक़ चलनी द्वारा बड़े कटोरे में छान लेते हैं। कटोरे में जो सफ़ेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है उसे नारियल का दूध ( Coconut Milk) कहते हैं।  


जूस (Juice) और शेक (Shake) में क्या अंतर है?

जूस फल या सब्जियां का रस होता है जिसे  जूसर या ब्लेंडर की मदद से फलों या सब्जियों को निचोड़कर बनाया जाता है, जबकि शेक एक ऐसा  मिश्रित पेय पदार्थ होता है जिसमें  ताजे फलों और सब्जियों को नट्स और दूध के साथ मिलाकर मिक्सर या ब्लैंडर में डाल कर बनाया जाता है। जूस (Juice) यानीं रस को फलों या सब्जियों से जूसर द्वारा सीधे निकालकर मसाला, शक़्कर और बर्फ डालकर परोसा जाता है वहीं और शेक (Shake) एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसमें फलों और सब्जियों के साथ दूध भी मिलाया जाता है  शेक फल, दूध और अन्य चीजों का मिश्रण होता है। 


नारियल की आइसक्रीम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? / कोकोनट की आइसक्रीम कैसे बनती है?

नारियल की आइसक्रीम बनाने के लिए हमें ताजा नारियल पानी, नारियल की मलाई, नारियल का दूध, कुछ ड्राय फ्रूट्स, व्हिपिंग क्रीम, पिसी हुई शक़्कर और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत होगी। इस पूरे सामान की मदद से हम बेहद ही स्वादिष्ट कोकोनट आइसक्रीम बना सकते हैं।

 

यदि आपको हमारी यह Coconut Milk Shake Recipe नारियल मिल्क शेक रेसिपी पसंद आई हो तो इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें।

हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –

Bread Pakoda Recipe in Hindi ब्रेड पकोड़ा, Malpua Recipe In Hindi  मालपुआ Chili Paneer Recipe In Hindi चिली पनीर Pasta Recipe पास्ता , Chicken Dum Biryani चिकन दम बिरयानी Bharwa Baingan Recipe भरवाँ बैंगन ,  Egg Biryani Recipe अंडा बिरयानी,  Hot and Sour Soup Recipe हॉट एंड सौर सूप ,  Khopra Patties Recipes खोपरा पेटिस ,  Appe Recipe आप्पे  Keto Cauliflower Potato Salad कीटो कॉलीफ्लॉवर , Deep Fried Cheese Sticks डीप फ्राइड चीज़ स्टिक,  Poha Recipe पोहा बनाने की विधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है तो खाएं ये फूड्स Top 10 Healthy Milkshake for Summer