pizza

पिज्जा रेसिपी | Pizza Recipe In Hindi | वेज़ पिज्जा रेसिपी

गरमागरम पिज्जा (Pizza) की खुशबू ने बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी अपना दीवाना बना रखा है। पिज्जा अपने कुरकुरे बेस, पिघलते हुए चीज़ और स्वादिष्ट टॉपिंग के कारण दुनिया के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। चीज, पनीर और सब्जियों से भरपूर पिज्जा, जन्मदिन की पार्टी हो, दोस्तों की गेट-टुगेदर हो या फैमिली फंक्शन इसे हर मौके पर पसंद किया जाता है। 

इटली से उत्पन्न पिज्जा ने विभिन्न देशों में वहां के स्वादों के अनुसार ढलते हुए भी इसने अपना मनमोहक और स्वादिष्ट आकर्षण बरकरार रखा है। भारत में पिज्जा ने देसी तड़के के साथ नई पहचान बनाई है। शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, पनीर और भारतीय मसालों के कारण आज पिज्जा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट डिश बन चुका है।

पिज्जा (Pizza) के प्रकार –

वैसे तो पिज्जा लगभग दो सौ प्रकार के होते हैं, जो कई प्रकार के बेस, टॉपिंग्स और स्वाद के आधार पर बाँटे जाते हैं लेकिन यहां हम कुछ प्रमुख प्रकार के पिज्जा के नाम बता रहे हैं जैसे :

मार्गरीटा पिज्जा (Pizza Margherita), पेपरोनी पिज्जा (Pepperoni Pizza ), स्पिनाच पिज्जा (Spinach), बटर पनीर पिज्जा (Butter Paneer Pizza ), थिन क्रस्ट पिज्जा (Thin Crust), वेज एक्सोटिका पिज्जा (Veg Exotica), कैल्ज़ोन पिज्जा (Calzone), स्टफ्ड पिज़्ज़ा (Stuffed), सी फूड पिज़्ज़ा (Seafood Pizza), बार्बिक्यू पिज्जा (Barbecue), मारीनारा पिज्जा (Marinara), डिप डिश पिज्जा (Dip Dish), चिकन पिज्जा (Chicken Pizza), ग्रीक पिज्जा (Greek ), बैगेल पिज्जा (Bagel Pizza), डेज़र्ट पिज़्ज़ा (Dessert), फ्रेंच ब्रेक पिज्जा (French Break), पनीर मखनी पिज्जा (Paneer Makhani ), मैक्सिकन ग्रीन वेव पिज्जा (Mexican Green Wave), चीज़ और कॉर्न पिज़्ज़ा (Cheese n Corn) इत्यादि। 

घर पर पिज्जा बनाने की रेसिपी –

बच्चों को बाहर का पिज्जा खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है लेकिन कभी हाइजीन और कभी बजट के कारण भी हम अपने बच्चों को हमेशा बाहर का पिज्जा नहीं खिला सकते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर ही पिज्जा बनाने की बहुत ही सरलतम दो रेसिपी बता रहे हैं, जिसमें पहली है बिना ओवन के तवा रेसिपी और दूसरी है ओवन के साथ। दोनों ही रेसिपी से जब आप घर पर पिज्जा बनाकर बच्चों को खिलाएंगे तो बच्चे इसका स्वाद चखने के बाद बार-बार इसे बनाने की डिमांड करेंगे। 

शानदार और टेस्टी पिज्जा बनाने की इस रेसिपी में हम पिज्जा बेस और पिज्जा सॉस भी घर पर ही बनाएंगे इसलिए इस रेसिपी को हम चार भागों में बाँट रहे हैं –

A.  पिज्जा बेस बनाना, B.  पिज्जा सॉस बनाना, C.  तवा या फ्राइंग पेन में पिज्जा बनाना और D.  ओवन द्वारा पिज्जा बनाना 

pizza

पिज्जा रेसिपी | Pizza Recipe In Hindi

पिज्जा एक इटेलियन फास्ट फूड है जो कि मैदा, चीज और सॉसेज से बनाया जाता है साथ ही इसके ऊपर कई प्रकार की सब्जियों और पनीर की टॉपिंग्स की जाती है। क्रिस्पी और स्वादिष्ट पिज्जा घर पर बनाना बहुत ही आसान है
Prep Time 15 minutes
Cook Time 12 minutes
Total Time 27 minutes
Course Breakfast, Brunch, Side Dish, Snack, Street Food
Cuisine Indian, Italian
Servings 2 लोगों के लिए
Calories 230 kcal

Equipment

  • 1 बड़ा फ्राइंग पेन
  • 1 बड़ा कांच का बाउल
  • 1 तेज धार चाकू
  • 1 चॉपिंग बोर्ड
  • 1 टेबल स्पून
  • 1 पेपर टॉवेल (नेपकिन)

Ingredients
  

पिज्जा बेस बनाने के लिए (To make the pizza base):

  • 1 कप मेदा (All-purpose flour)
  • ½ कप गुनगुना पानी (Lukewarm water)
  • 1 छोटी चम्मच चम्मच ड्राई यीस्ट (Dry yeast)
  • 1 छोटी चम्मच शक़्कर (Sugar)
  • 1 बड़ी चम्मच ऑलिव ऑइल (Olive oil)
  • नमक स्वाद अनुसार (Salt to taste)

पिज्जा सास बनाने के लिए To make the pizza sauce:

  • 300 ग्राम टमाटर (Tomatoes)
  • 1 छोटी चम्मच शक़्कर (Sugar)
  • 4 लहसुन की कली बारीक़ कटी हुई (Cloves of garlic, finely chopped)

  • ½ छोटी चम्मच काली मिर्च कुटी हुई (Crushed black pepper)

  • 7-8 तुलसी की पत्ती (Basil leaves)
  • ½ छोटा चम्मच ओरेगेनो (Oregano)
  • 1 बड़ा चम्मच ओलिव ऑइल या मक्खन (Olive oil or butter)
  • ¼ छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार (Salt to taste)

पिज़्ज़ा की स्टाफिंग के लिए For the pizza topping:-

  • 1 शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई(Bell pepper, finely chopped)
  • 1 बड़ा चम्मच कटे काले ऑलिव (Chopped black olives)
  • 3-4 बड़े चम्मच पिज़्ज़ा सॉस (Pizza sauce)
  • 200 ग्राम मोज़रेला चीज़ (Mozzarella Cheese)
  • 1 छोटी चम्मच ओरेगेनो (Oregano)
  • 1 छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स (Chili flakes)

Instructions
 

A. पिज्जा बेस बनाने की विधि Method for making the pizza base-

  • सबसे पहले एक बाउल में बताई गई सामग्री अनुसार ½ कप गुनगुना पानी (40 से 50 सेण्टीग्रेट) डालें और इसमें शक़्कर के साथ यीस्ट डालकर 8 से 10 मिनट्स के लिए ढँक कर साइड में रख दें।
  • लगभग 10 मिनट्स तक ऐसा रखने पर यीस्ट फर्मेंट हो जाएगा। यदि यीस्ट का मिश्रण फर्मेट हो गया है तो यह झागदार और बुलबुले वाला हो जाता है जिससे पता चलता है कि यह एक्टिव है।
  • अब इस मिश्रण में मेदा, नमक, और ऑलिव ऑइल डालकर नरम और लचीला आटा गूँथ ले। इस बात का ध्यान रखें की आटा (डो Dow) चिपचिपा न हो।
  • यह यह जांचने के लिए कि आटा (Dow) तैयार हो गया है, अपनी उंगली से इसे दबाने पर इसमें आसानी से गड्ढा पड़ना चाहिए और धीरे-धीरे वापस अपनी जगह पर आना चाहिए।
  • तैयार किए गए आटा (डो Dow) को एक बाउल में लेकर उसके अंदर ऊपर तक बटर लगा कर आटे को गीले कपड़े या ढक्कन से ढक कर कम से कम 2 घंटे के लिए खमीर आने के लिए रख दे।
  • लगभग 2 घंटे बाद आटा (Dow) फूल कर दुगुने से भी ज्यादा हो जायेगा।
  • आटे को निकाल कर उसके ऊपर थोड़ा बटर लगा कर एक बार फिर गूंध लें और धीरे-धीरे गोल गेंदों के आकार के बराबर की छोटी-छोटी लो​ईयां बना लें।
  • लोई को उंगलियों से या बेलन से सतह पर मैदा छिड़कर 1/2 इंच मोटा या थोड़ा और पतला बेल लें।
  • अब गैस को धीमी आंच पर करके उस पर एक तवा या फ्राइंग पेन रखें और उसके ऊपर बेला हुआ पिज्जा बेस रख दे और काँटे की सहायता से बेस के ऊपर बारीक़ बारीक़ कई छेद कर दे जिससे की पिज्जा बेस फूले नहीं।
  • लगभग 3-4 मिनट्स तक एक तरफ से पकाएं और उसके बाद पिज्जा बेस को पलट कर दूसरी साइड भी 3-4 मिनट्स तक पका लें।
  • यदि आप इसे ओवन में पकाना चाहते हैं तो ओवन को 230°C (450°F) पर पहले से गरम करें फिर एक बेकिंग ट्रे या पिज्जा स्टोन पर बेला हुआ पिज्जा बेस रख दे और लगभग 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
  • आपका पिज्जा बेस तैयार है।

B. पिज्जा सॉस बनाने की विधि Method for making pizza sauce –

  • पिज्जा सॉस बनाने के लिए टमाटर को मोटा काटकर मिक्सी में पीस लें।
  • अब गैस की मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल गरम करें और लहसुन को तब तक भूनें जब तक उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे।
  • अब इसमें लाल मिर्च डालकर बड़े चम्मच की सहायता से थोड़ा चलाएं और इसमें टमाटर का पेस्ट, नमक और शक़्कर डालकर फिर थोड़ा चलाएं।
  • कुछ देर चलाने के बाद इसमें काली मिर्च, अजवाईन और तुलसी के पत्ते डालकर गाढ़ा होने तक चलाते रहें। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद करके इसे ढांक कर रख दें।
  • आपका पिज्जा सॉस तैयार है।

C. तवा या फ्राइंग पेन में पिज्जा बनाना Making pizza in a pan or frying pan-

  • पिज्जा बनाने के लिए गैस पर नानस्टिक फ्राइंग पेन या नानस्टिक तवा रखकर धीमी आंच पर पिज्जा बेस को थोड़ा गर्म करें।
  • फिर उसके ऊपर पिज्जा सॉस चम्मच से फैलाएं और इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज या मोज़रेला चीज़ फैला दें।
  • अब इसके ऊपर शिमला मिर्च, कटे ऑलिव रख कर ऊपर से थोड़ा चीज़ और लगा देंगें जिससे की शिमला मिर्च और ऑलिव चिपक जाए।
  • आखिर में ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स ऊपर से डाल कर 10 से 12 मिनट के लिए कम आँच पर ढांक कर पका लेंगें।
  • लगभग 10 से 12 मिनट पकने के बाद जब चीज पूरी मेल्ट हो जायेगा और बेस भी फूल कर सॉफ्ट हो जायेगा।
  • लीजिये आपका बाजार जैसा पिज्जा तैयार है। कटर की सहायता से काट कर गरमा गरम सर्व करें।

D. ओवन द्वारा पिज्जा बनाना Making pizza in the oven –

  • सबसे पहले ओवन को सबसे ज़्यादा तापमान पर यानि लगभग 230 C (450 F) पर प्रीहीट कर लें फिर उसकी बेकिंग ट्रे निकाल कर उस पर पिज्जा बेस रखें।
  • फिर उसके ऊपर पिज्जा सॉस चम्मच से फैलाएं और इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज या मोज़रेला चीज़ फैला दें।
  • अब इसके ऊपर शिमला मिर्च, कटे ऑलिव रख कर ऊपर से थोड़ा चीज़ और लगा देंगें जिससे की शिमला मिर्च और ऑलिव चिपक जाए।
  • आखिर में ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स ऊपर से डाल कर 10 से 12 मिनट के लिए कम आँच पर ढांक कर पका लेंगें।
  • ओवन को 10 से 12 मिनट तक बेक करें जब तक की चीज पूरी तरह मेल्ट ना हो जाये। लीजिये आपका पिज्जा तैयार है।
  • पिज़्ज़ा को कटर की सहायता से स्लाइस करके गरम या हल्का गरम परोसें।

Notes

महत्वपूर्ण टिप्स –
  • जब भी यीस्ट को गुनगुने पानी में मिलाकर मिश्रण बनाते हैं तो वह झागदार (बुलबुलेदार) होना चाहिए अगर यह झागदार नहीं है तो यीस्ट इनएक्टिव है मतलब इसको पिज्जा बेस बनाने वाले आटे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
  • फ्रिज में राखी हुई ठंडी सब्ज़ियों का इस्तेमाल ना करें क्योंकि वे पिज़्ज़ा पर नमी छोड़ती हैं जिससे वह गीला हो जाता है। इसलिए सब्ज़ियों को फ्रीज से निकालने के बाद पहले कमरे के तापमान पर ले आएँ फिर उपयोग करें।
  • जब आप पिज़्ज़ा बनाने के लिए तैयार हों, तो ओवन को सबसे ज़्यादा तापमान पर यानि 230 C से 240 C या 450 F पर प्रीहीट कर लें।
  • यदि आपने पिज्जा के लिए ज्यादा आटा बना लिया है तो आप उसे 4-5 दिन तक फ्रीज में भी रख सकते हैं।  
Keyword Breakfast, Pizza, Street Food, Veg Pizza

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

Q- पिज्जा क्या होता है?

 Ans- पिज्जा एक लोकप्रिय इटैलियन डिश है,जो गोल आकार की होती है। इसके गोल बेस के ऊपर टमाटर का सॉस, चीज़ और विभिन्न प्रकार की टॉपिंग्स डालकर माइक्रोवेव में बेक किया जाता है या तवे पर भी बनाया जाता है।

 
Q- पिज्जा कहाँ की डिश है?

Ans- पिज्जा एक इटेलियन डिश है। इसकी शुरुआत इटली के नेपल्स (Naples) शहर से हुई थी।


Q- पिज्जा बेस किस चीज़ से बनता है?

Ans- पिज्जा बेस मैदा, यीस्ट, पानी, नमक और ऑलिव ऑयल से बनाया जाता है।


Q- पिज्जा में कौन-कौन सी टॉपिंग्स डाली जाती हैं?

Ans- पिज्जा में शिमला मिर्च, टमाटर, ऑलिव, मशरूम, कॉर्न, पनीर या चिकन जैसी टॉपिंग्स डाली जाती हैं।



यदि आपको हमारी यह पिज्जा रेसिपी | Pizza Recipe In Hindi  पसंद आई हो तो इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें।

हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –

मोतीचूर लड्डू रेसिपी | Motichoor Laddu Recipe, Aloo paratha Recipe in hindi आलू के पराठेVeg Momos Recipe वेज मोमोज बनाने की विधि,  Paneer Paratha Recipe  स्वादिष्ट पनीर पराठा ,  Kadai Paneer Recipe | स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर,  Pav Bhaji Recipe in Hindi मुंबई स्टाइल पाव भाजी,  Matar Paneer New Recipe मटर पनीर रेसिपी इन हिंदी,  Shahi Paneer Recipe  शाही पनीर बनाने की विधि ,  Rava Upma Recipe सूजी का उपमा बनाने की विधि,  Ganesh Chaturthi 2024: मोदक बनाने की सात आसान रेसिपी ,  Microwave Paneer Tikka तंदूरी पनीर टिक्का रेसिपी ,  French Fries Recipe कुरकुरे फ्रेंच ,  Amritsari Fish Fry अमृतसरी फिश फ्राई ,  Dal Tadka Recipe ढाबा स्टाइल दाल तड़का,  Mutton Chops Recipe मटन चाप ,  Burger Recipe in Hindi वेज बर्गर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Famous Gujarati food: क्या आपको भी घटाना है वजन तो खाएं ये 6 फेमस गुजराती व्यंजन हल्की, हेल्दी और स्वादिष्ट क्या आपने खाई है ये 5 गुजराती डिश Makar Sankranti 2026: बिना इन 7 रेसिपी के अधूरी है मकर संक्रांति! Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं खिचड़ी ? संडे हो या मंडे, सर्दियों में ज़रूर खाएं अंडे !
Top 10 Healthy Milkshake for Summer हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है तो खाएं ये फूड्स बारिश के मौसम में ये 10 सब्जियां सेहत के लिए होती हैं फायदेमंद 8 types of vegetables made from gram flour भुट्टे से बनाए जाने वाले 10 स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स Ganesh Chaturthi Recipes 2024 ब्रेकफास्ट में अंकुरित अनाज खाने के 10 अद्भुत फायदे