सबसे पहले एक बाउल में बताई गई सामग्री अनुसार ½ कप गुनगुना पानी (40 से 50 सेण्टीग्रेट) डालें और इसमें शक़्कर के साथ यीस्ट डालकर 8 से 10 मिनट्स के लिए ढँक कर साइड में रख दें।
लगभग 10 मिनट्स तक ऐसा रखने पर यीस्ट फर्मेंट हो जाएगा। यदि यीस्ट का मिश्रण फर्मेट हो गया है तो यह झागदार और बुलबुले वाला हो जाता है जिससे पता चलता है कि यह एक्टिव है।
अब इस मिश्रण में मेदा, नमक, और ऑलिव ऑइल डालकर नरम और लचीला आटा गूँथ ले। इस बात का ध्यान रखें की आटा (डो Dow) चिपचिपा न हो।
यह यह जांचने के लिए कि आटा (Dow) तैयार हो गया है, अपनी उंगली से इसे दबाने पर इसमें आसानी से गड्ढा पड़ना चाहिए और धीरे-धीरे वापस अपनी जगह पर आना चाहिए।
तैयार किए गए आटा (डो Dow) को एक बाउल में लेकर उसके अंदर ऊपर तक बटर लगा कर आटे को गीले कपड़े या ढक्कन से ढक कर कम से कम 2 घंटे के लिए खमीर आने के लिए रख दे।
लगभग 2 घंटे बाद आटा (Dow) फूल कर दुगुने से भी ज्यादा हो जायेगा।
आटे को निकाल कर उसके ऊपर थोड़ा बटर लगा कर एक बार फिर गूंध लें और धीरे-धीरे गोल गेंदों के आकार के बराबर की छोटी-छोटी लोईयां बना लें।
लोई को उंगलियों से या बेलन से सतह पर मैदा छिड़कर 1/2 इंच मोटा या थोड़ा और पतला बेल लें।
अब गैस को धीमी आंच पर करके उस पर एक तवा या फ्राइंग पेन रखें और उसके ऊपर बेला हुआ पिज्जा बेस रख दे और काँटे की सहायता से बेस के ऊपर बारीक़ बारीक़ कई छेद कर दे जिससे की पिज्जा बेस फूले नहीं।
लगभग 3-4 मिनट्स तक एक तरफ से पकाएं और उसके बाद पिज्जा बेस को पलट कर दूसरी साइड भी 3-4 मिनट्स तक पका लें।
यदि आप इसे ओवन में पकाना चाहते हैं तो ओवन को 230°C (450°F) पर पहले से गरम करें फिर एक बेकिंग ट्रे या पिज्जा स्टोन पर बेला हुआ पिज्जा बेस रख दे और लगभग 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
आपका पिज्जा बेस तैयार है।