मार्गरिटा पिज्जा  (Margherita Pizza)

मार्गेरिटा पिज्जा टमाटर सॉस, मोज़ेरेला चीज़ और सुगंधित तुलसी के पत्तों से बनता है। यह हल्का, क्लासिक और भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला पिज्जा है।

 फार्महाउस पिज्जा (Farmhouse Pizza)

सेहतमंद ताज़ी सब्जियों से भरपूर फार्महाउस पिज्जा में शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, ऑलिव्स और चीज़ होती है। यह हेल्दी और वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद है।

 बार्बिक्यू चिकन पिज्जा  (BBQ Chicken Pizza)

BBQ चिकन पिज्जा को बारबेक्यू सॉस, चिकन और चीज़ से बनाया जाता है। इसका स्मोकी फ्लेवर इसे प्रीमियम पिज़्ज़ा की कैटेगरी में रखता है।

 पेपरोनी पिज्जा (Pepperoni Pizza)

पेपरॉनी पिज्जा में मसालेदार पेपरोनी के टुकड़े, चीज़ और टमाटर सॉस होता है। नॉन-वेज खाने वालों के बीच यह सबसे लोकप्रिय इंटरनेशनल पिज्जा है।

पनीर टिक्का पिज्जा (Paneer Tikka Pizza)

पनीर टिक्का पिज्जा भारतीय मसालों में मैरिनेट किये हुए पनीर, प्याज़ और चीज़ से बनता है। इसके देसी स्वाद के कारण यह भारत में हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

 चिकन टिक्का पिज्जा Chicken Tikka Pizza

चिकन टिक्का पिज्जा चिकन के छोटे टुकड़े, प्याज़ और चीज़ से तैयार किया जाता है। इटालियन पिज्जा का यह इंडियन फ्लेवर बेहद लोकप्रिय है।

चीज़ बर्स्ट पिज्जा (Cheese Burst Pizza)

चीज़ बर्स्ट पिज्जा की टॉपिंग्स में ऑलिव, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और क्रस्ट के अंदर पिघली हुई चीज़ भरी होती है। चीज़ लवर्स के कारण यह भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाता है।