मीठी और खस्ता गुजिया होली की शान होती है। इसे मावा और ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
नमकीन और कुरकुरी मठरी को स्नैक्स के रुप में परोसा जाता है। मैदे, अजवाइन और जीरे से बनी इसे तलकर या बेक करके बनाया जाता है।
दही बड़ा भी होली का स्पेशल पकवान है। उड़द की दाल से बने बड़ों पर दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और मसाले डालकर परोसा जाता है।
यह होली पर बनने वाला एक पारम्परिक व्यंजन है। चने की दाल को आटे में भर कर इसे तैयार किया जाता है।
होली की सबसे फेमस डिश ठंडाई है। ठंडाई गाढ़े दूध, ड्राई फ्रूट्स, केसर के साथ तैयार की जाती है।
मालपुए का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। मीठे आटे के घोल, सौंफ और ड्राई फ्रूट्स से बने मालपुए को रबड़ी के साथ परोसते हैं।
कुरकुरी पापड़ी चाट होली पर मेहमानों का दिल जीत लेगी। इसे पापड़ी, चना,आलू, मूंग, हरी एवं मीठी चटनी, दही और सेव से बनाते है।