तिल-गुड़ के लड्डू

भुने हुए तिल और गुड़ से बने लड्डू मकर संक्रांति पर बनने वाली एक पारम्परिक और पौष्टिक मिठाई है जो पुरे देश भर में प्रसिद्ध है।

मूंगफली चिक्की

मूंगफली, गुड़ और घी से बनी यह मूंगफली चिक्की स्वादिष्ट होने के साथ साथ ही सर्दी में शरीर को ऊर्जा व गर्माहट देने का भी काम करती है।

पूरन पोली

चने की दाल, गुड़ और घी की मीठी स्टफिंग वाली रोटी, महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है जो की मकर संक्रांति पर लगभग हर घर में बनती है ।

मुरमुरे के लड्डू

मुरमुरे को पिघले हुए गुड़ में मिलाकर यह लड्डू बनाये जाते हैं जो की मकर संक्रांति और लोहड़ी पर भी खाये जाते हैं।

मीठा पोंगल

मकर संक्रांति पर चावल, मूंग दाल, गुड़, डॉयफ्रूट और घी से बनाने वाला यह मीठा व्यंजन दक्षिण भारत के सभी राज्यों में अत्यधिक प्रसिद्ध है।

गजक

तिल और गुड़ को कूट-कूटकर बनने वाली इस खस्ता और कुरकुरी मिठाई को मकर संक्रांति के दिन ही नहीं पूरी सर्दियों में खाया जाता है।

उंधियू

गुजरात का एक विशेष व्यंजन है जिसमें सर्दियों में उपयोग की जाने वाली सब्जियां और मेथी के पकौड़े (मुठिया) डालकर बनाया जाता है।