जलजीरा पाउडर, पुदीना और नींबू के साथ तैयार यह चटपटा और refreshing पेय खाने के बाद ताजगी तो देता है साथ ही यह पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
यह पके हुए आम और दूध से बना एक स्वादिष्ट और ठंडा पेय है जो गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को hydrate और refresh करता है।
गाढ़े दही को फेंट कर उसमें शक़्कर एवं केसर डालकर बनी मीठी लस्सी ठंडक और स्वाद का बेहतरीन मिश्रण है यह होली पर हर घर में पसंद की जाती है।
दूध को देर तक गर्म करके उसमें केसर, इलायची और बादाम मिलाकर तैयार किया गया यह हेल्दी और स्वादिष्ट दूध होली पर एनर्जी और स्वाद दोनों देता है।