Deep Fried Cheese Sticks डीप फ्राईड चीज़ स्टिक को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। यह अपने किचन में सबसे जल्दी बनने वाला सबसे स्वादिस्ट स्नेक्स (Snacks) है। इसका बाहरी खौल सुनहरा एवं खस्ता होता है और अंदर की तरफ पिघले हुए पनीर का स्वाद इसे लाजवाब बनाता है। इसे टॉमेटो सॉस या चिली सॉस के साथ परोसें।

Deep Fried Cheese Sticks डीप फ्राईड चीज़ स्टिक
Equipment
- 1 गहरी कड़ाई (Deep Fryer) डीप फ्राई करने के लिए
- 1 तेज धार चाकू चीज़ काटने के लिए
- 1 झारा या छलनी (Tongs or Strainer, Spider Spoon) डीप फ्राईड चीज़ स्टिक को कड़ाई से बाहर निकालने के लिए
- 1 चॉपिंग बोर्ड चीज़ काटने के लिए
- 5 पेपर टॉवेल चीज़ स्टिक का एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए
- 3 बड़े कांच के बाउल डीप का मसाला बनाने के लिए
- 1 ट्रे फ्राईड चीज़ स्टिक को कड़ाई से बाहर निकालने के बाद रखने के लिए
Ingredients
- ½ कप मैदा
- ¼ कप कॉर्नफ्लोर
- 2 कप ब्रेड का चूरा (Bread Crumbs)
- ½ चम्मच ड्राई ऑरेगेनो
- ½ चम्मच ड्राई चिली फ्लेक्स
- ¼ चम्मच नमक
- 2 कप मूँगफली का तेल या ऑलिव ऑइल
- ½ कप पानी
- 350 ग्राम मोज़रेला चीज़
Instructions
- डीप फ्राई मोज़ेरेला स्टिक्स का घोल (बैटर) बनाने की विधि –1. एक काँच के बाउल में १/२ कप पानी के साथ सभी सामग्रियाँ (मैदा, कॉर्नफ्लोर,ड्राई ऑरेगेनो, ड्राई चिली फ्लैक्स, नमक) डालें और अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढा घोल बना कर तैयार कर लें 2. दूसरे काँच के बाउल में ब्रेड का चूरा (Bread Crumbs) डाल लें डीप फ्राई मोज़ेरेला स्टिक्स बनाने की विधि –1. मोज़ेरेला चीज़ को तीन इंच (3”) x एक इंच (1”) की लगभग 16 नग स्टिक्स, चाकू से काट लें।2. अब प्रत्येक स्टिक को घोल में अच्छे से डुबोएं ताकि स्टिक सभी साइड से गीली हो जाये 3. अब सभी स्टिक्स को एक एक करके ब्रेड के चूरे (ब्रेड क्रम्ब्स) में रोल करें जिससे की स्टिक्स के सभी ओर ब्रेड के चूरे की समान रूप से परत बन जाए।4. एक बड़े फ्राइंग पेन (कड़ाई) में तेल गरम करें और गर्म तेल में 3 से 4 मोज़ेरेला की स्टिक डालें लगभग 30 सेकंड तक सुनहरे भूरे रंग की होने तक तल लें।5. डीप फ्राई करने के बाद झारे या स्पाइडर स्पून की मदद से स्टिक्स को फ्राइंग पेन से निकाल कर उन्हें एक ट्रे में पेपर टॉवेल के ऊपर रख दें जिससे एक्स्ट्रा ऑइल निकल जायेगा 6. गरमा गरम डीप फ्राइड चीज़ स्टिक्स को टोमॅटो सॉस या चिली सॉस के साथ परोसें।
- हमारी तरफ से आपके लिए सुझाव –1. तली हुई पनीर की स्टिक्स बहुत जल्दी पकती हैं, गर्म तेल में केवल 30 से 40 सेकंड की आवश्यकता होती है। उन्हें जलने या पूरी तरह से पिघलने से बचाने के लिए, उन्हें बहुत सावधानी से देखें।
- 2. पकाने के 20-30 सेकंड के बाद या जैसे ही स्टिक्स की ब्रेडक्रंब कोटिंग का रंग एक अच्छा सुनहरा-भूरा रंग में बदलने लगे उन्हें सावधानी से निकालने लगें
- 3. डीप फ्राई करते समय, स्टिक को बहुत बार न पलटाएं इससे वे टूट सकते हैं और चीज़ बाहर निकल सकता है।
यदि आपको हमारी यह रेसिपी Deep Fried Cheese Sticks पसंद आई हो तो इसे रेटिंग दें और LIKE एवं SHARE जरूर करें। हमारी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें –
It’s delicious dish and so nicely explained thank you