मैश किये हुए उबले आलूओं को मसालों में मिलाकर, हल्का फ्राई करके, मक्खन लगे नरम बन मे फ्राई मूँगफली के दानों से भरकर स्वादिष्ट दाबेली बनाई जाती है।
खांडवी बनाने के लिए बेसन और छाछ के घोल को पकाकर पतली पट्टियाँ बनाकर ऊपर से राई का छौंक लगाकर तिल और करी पत्ते डाले जाते हैं।
चने का आटा, लौकी और मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है, जिसे भाप में पकाया जाता है, फिर तवे पर तला जाता है और मसाला डाला जाता है।
हांडवा मिश्रित दालों, चावल और सब्जियों से बना पारंपरिक स्वाद से भरपूर नमकीन केक है, जिसे धीमी आंच पर ढांककर पकाया जाता है।
गुजरात का एक बहुत ही फेमस व्यंजन है जिसे मिश्रित मौसमी सब्जियां और मेथी के पकौड़े (मुठिया) डालकर बनाया जाता है।
अरबी के पत्तों को मसालेदार चने के आटे के गाढ़े पेस्ट से लपेटकर, रोल करके, भाप में पकाकर या फिर तेल में तलकर भी बनाया जाता है।