क्रिस्पी और सॉफ्ट टेक्सचर वाली इडली फ्राई बनाने के लिए इडली को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उनको हल्का फ्राई करके उसमें मसाला पाउडर और चटनी मिलाई जाती है।
कटे हुए इडली के टुकड़ों को दही, खट्टी मीठी इमली एवं हरी चटनी ,अनार के दाने, सेव और चाट मसाला के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट चाट तैयार की जाती है।
पनीर इडली बनाने के लिए बैटर में ही क्रम्बल पनीर और क्रश की हुई सब्जियों को मिला दिया जाता है जिससे की एक हैल्दी और टेस्टी इडली डिश बन जाती है।
इडली के छोटे टुकड़ों को कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबाकर फ्राई करते हैं और उसे सोया सॉस, चिली सॉस, टोमेटो सॉस, प्याज, लहसुन,अदरक और शिमला मिर्च के साथ बनाते हैं।
इडली को बर्गर बन की तरह इस्तेमाल करके उसमें चटनी, मेयोनीस लगाकर स्पाइसी आलू पैटी के साथ लेयर करने पर यह हेल्दी इंडियन-स्टाइल बर्गर बन जाता है।
हाई-फाइबर और प्रोटीन युक्त सॉफ्ट इडली में मसालेदार आलू, पनीर और सब्जियों की फिलिंग से भरकर यह स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है।